पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रद्द पैसेंजर ट्रेनों को बहाल करने जकांछ ने सौंपा ज्ञापन

रद्द पैसेंजर ट्रेनों को बहाल करने जकांछ ने सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चांपा व नैला के बीच पुल मरम्मत के कारण गेवरा से रायपुर जाने वाली तथा रायपुर से आने वाली सवारी गाड़ियों का परिचालन 46 दिन के लिए रद्द किया गया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उक्त रेल सुविधा को बहाल करने की मांग मुख्य रेल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर की गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव अग्रवाल ने ज्ञापन में लिखा है कि कोरबा एक औद्योगिक जिले के साथ-साथ आदिवासी बाहुल्य जिला है। विवाह का समय व ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण हर दिन हजारों यात्री इन सवारी गाड़ियों के माध्यम से विभिन्न शहरों में आना-जाना करते हैं। कोरबा-बिलासपुर के मध्य कई छोटे-छोटे स्टेशन हैं, जहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है। उन स्थानों के ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। पार्टी के कोरबा लोकसभा प्रभारी ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कोरबा क्षेत्र से इस मंडल को सर्वाधिक राजस्व की प्राप्ति होती है, उसके बावजूद कोल परिवहन में लगी गाड़ियों के परिचालन को कम न कर गेवरा से बिलासपुर की ओर जाने वाली रद्द गाड़ी क्रमांक 68733 गेवरा रोड बिलासपुर मेमू, 68734 बिलासपुर गेवरा रोड मेमू, 68732 बिलासपुर गेवरा रोड मेमू, 68731 गेवरा रोड बिलासपुर मेमू तथा 58204 रायपुर गेवरा रोड पैसेंजर, 58203 गेवरा रोड रायपुर पैसेंजर को निरस्त करना इस क्षेत्र के यात्रियों के साथ बेमानी होगी। वरिष्ठ नेता रामसिंह अग्रवाल ने रेल्वे के अधिकारियों से कहा कि कोरबा की जनता को बेवकूफ न समझें। यात्री गाड़ियों को बंद कर क्षेत्र की जनता से प्रतिक्रिया ली जा रही है, ताकि जनता उग्र न हो और हमेशा के लिए उपरोक्त रेल गाड़ियों को बंद कर मालगाड़ियों का परिवहन को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि रेल्वे के इस षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में आरपी तिवारी, युनूस मेमन, वैभव शर्मा, अखिलेश त्रिपाठी, संजय बगड़िया, नील गैलियर एवं सत्येंद्र बरेठ, बॉबी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...