बिर्रा में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की शहर के अस्पताल में मौत
कोरबा| जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत बिर्रा थाना के ग्राम भाटापारा निवासी रमेश कुमार पटेल 34 पेशे से निजी चिकित्सक है। सोमवार की शाम रमेश का दोस्त रामचरण साहू उसके क्लीनिक में गया था। रात लगभग 8.30 बजे वे दोनों बाइक में सवार होकर वापस भाटापारा जाने के लिए रवाना हुए। करीब 500 मीटर आगे मेन रोड पर पहुंचे थे कि विपरीति दिशा से आ रहे एक अन्य बाइक से उनके बीच की टक्कर हो गई। घटना में रामचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चिकित्सक बच गया। रामचरण को शहर के कोसाबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान रमेश की मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर रामपुर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया।