होटल संचालन को लेकर विवाद, पुलिस से शिकायत
होटल संचालन को लेकर विवाद, पुलिस से शिकायत
कोरबा| शहर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक होटल के संचालन को लेकर संचालक व किराएदार के बीच विवाद चल रहा है। होटल संचालक बिलासपुर निवासी अशोक अग्रवाल की प|ी अनिता अग्रवाल है। वहीं किराएदार रोशन अग्रवाल है। सिटी कोतवाली टीआई यदुमणि सिदार के मुताबिक अनिता अग्रवाल ने रोशन अग्रवाल के खिलाफ लिखित शिकायत की है। जिसमें अनुबंध के तहत रोशन अग्रवाल को किराए में उक्त होटल देने व समय अवधि समाप्त होने के बाद भी होटल खाली नहीं करने का उल्लेख है। दूसरी ओर दूसरा पक्ष सौदा करके होटल खरीदने का दावा कर रहा है। दोनों ने ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है, जिसकी जांच की जा रही है।