बिलासपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध जिले में 9 शासकीय व 9 अशासकीय कॉलेज हैं। शैक्षणिक सत्र 2018-19 में इन कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। बीए, बीकॉम व बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रवेश की प्रक्रिया कब से शुरू होगी इसकी अधिकृत घोषणा अभी नहीं हुई है। संभावना है कि 16 जून से शुरू हो जाएगी। इसके पूर्व यूनिवर्सिटी ने संबद्ध सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को 21 मई तक संबद्धता व विषय के अनुसार सीट संख्या ऑनलाइन करने कहा है।
ऑनलाइन एडमिशन के लिए छात्र-छात्राओं को पोर्टल में लॉगिन करते ही कॉलेज चाहे शासकीय हों या निजी सभी की समान्य जानकारी आसानी से मिलेगी। इससे छात्रों को पसंद का कॉलेज चयन करने में आसानी होगी। सभी 18 कॉलेजों में प्रथम वर्ष में 3400 सीटों पर एडमिशन ऑनलाइन होगा। जिसमें सर्वाधिक सीट शासकीय पीजी कॉलेज में 620 है। जो कॉलेज प्रबंधन अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज नहीं करेंगे वहां प्रथम वर्ष एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं हो सकेगी। बिलासपुर यूनिवर्सिटी के सहायक कुलसचिव ने प्रवेश के लिए पंजीयन की ऑनलाइन प्रक्रिया से पूर्व सभी कॉलेजों को यूनिवर्सिटी के पोर्टल में कोर्स, परीक्षा कोड के अनुसार संबद्धता व विषय के अनुसार सीट संख्या प्राथमिकता के साथ ऑनलाइन दर्ज करने कहा गया है। यह प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है जो 21 मई तक चलेगी।
निजी व शासकीय 18 कॉलेजों में प्रथम वर्ष की 3400 हैं सीट
ये जानकारी भी दर्ज करानी है ऑनलाइन
संबद्ध कॉलेजों का कोड, कहां संचालित है उसका पता, छात्रों के लिए वहां उपलब्ध सुविधाएं, संचालित डिग्री कोर्स, विषय, संचालित विषयों के लिए नियुक्त शिक्षकों की संख्या तथा उनकी योग्यता, अनुभव की जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर भी अपलोड करनी होगी।
भास्कर संवाददाता|कोरबा
बिलासपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध जिले में 9 शासकीय व 9 अशासकीय कॉलेज हैं। शैक्षणिक सत्र 2018-19 में इन कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। बीए, बीकॉम व बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रवेश की प्रक्रिया कब से शुरू होगी इसकी अधिकृत घोषणा अभी नहीं हुई है। संभावना है कि 16 जून से शुरू हो जाएगी। इसके पूर्व यूनिवर्सिटी ने संबद्ध सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को 21 मई तक संबद्धता व विषय के अनुसार सीट संख्या ऑनलाइन करने कहा है।
ऑनलाइन एडमिशन के लिए छात्र-छात्राओं को पोर्टल में लॉगिन करते ही कॉलेज चाहे शासकीय हों या निजी सभी की समान्य जानकारी आसानी से मिलेगी। इससे छात्रों को पसंद का कॉलेज चयन करने में आसानी होगी। सभी 18 कॉलेजों में प्रथम वर्ष में 3400 सीटों पर एडमिशन ऑनलाइन होगा। जिसमें सर्वाधिक सीट शासकीय पीजी कॉलेज में 620 है। जो कॉलेज प्रबंधन अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज नहीं करेंगे वहां प्रथम वर्ष एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं हो सकेगी। बिलासपुर यूनिवर्सिटी के सहायक कुलसचिव ने प्रवेश के लिए पंजीयन की ऑनलाइन प्रक्रिया से पूर्व सभी कॉलेजों को यूनिवर्सिटी के पोर्टल में कोर्स, परीक्षा कोड के अनुसार संबद्धता व विषय के अनुसार सीट संख्या प्राथमिकता के साथ ऑनलाइन दर्ज करने कहा गया है। यह प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है जो 21 मई तक चलेगी।
ऑनलाइन दर्ज करने चल रही प्रक्रिया
शासकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आरके सक्सेना ने बताया कि सेतु परियोजना के तहत नए सत्र में ऑनलाइन प्रवेश देने से पूर्व संबद्धता, विषय व सीट संख्या यूनिवर्सिटी के पोर्टल में ऑनलाइन दर्ज करने कहा गया है। जिसे समय पर पूरा कर लिया जाएगा।
पसंद का कॉलेज चुनाव करने में होगी आसानी
यूनिवर्सिटी की इस व्यवस्था का लाभ नए छात्र-छात्राओं को मिलेगा। प्रथम वर्ष में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने से पूर्व उन्हें कॉलेजों में उपलब्ध सुविधाएं, फैकल्टी, विषय आदि की जानकारी देखने को मिल जाएगी। जो कॉलेज पसंद आएगा वहां वे एडमिशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करना चाहेंगे।
उच्च शिक्षा विभाग ने 21 मई तक का दिया है समय
सेतु परियोजना के तहत सत्र 2018-19 में ऑनलाइन प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी को निर्देश दिया है। यूनिवर्सिटी ने अपने संबद्ध कॉलेजों को प्रक्रिया पूरी करने 21 मई तक का समय दिया है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू की हैं।