कोरबा| लोक निर्माण, आवास एवं पर्यावरण, परिवहन मंत्री राजेश मूणत 20 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे। मूणत 20 मई को दोपहर 12 बजे पोंड़ी उपरोड़ा के ग्राम गुरसियां पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की विकास यात्रा के सभा स्थल का निरीक्षण करेंगे। शाम 4.30 बजे आमसभा स्थल का निरीक्षण करेंगे और रात्रि विश्राम कोरबा में करेंगे।