पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम की अगवानी में पुलिस व्यस्त चोरों ने दो घरों से पार किए 7 लाख

सीएम की अगवानी में पुलिस व्यस्त चोरों ने दो घरों से पार किए 7 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में विकास यात्रा के तहत करतला में आमसभा के बाद रविवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अमला व्यस्त है। शुक्रवार को दिन भर शहरी क्षेत्र के अधिकांश थाना-चौकी का बल करतला में वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहा। ऐसे में रात में शहर की सुरक्षा व्यवस्था ढीली रह गई। पहले से ऐसे मौके का इंतजार कर रहे चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए शहर में दो जगह चोरी की वारदात की। मानिकपुर चौकी अंतर्गत रविशंकर शुक्ल नगर के एमआईजी 82 निवासी संतोष कुमार गुप्ता के सूने मकान से सोने-चांदी के 7 लाख रुपए के जेवरात व सवा 8 लाख की कार पार कर दी । इसी तरह सीएसईबी चौकी अंतर्गत खपराभट्‌टा में शिक्षा कर्मी अनिल रात्रे व कोर्ट बाबू चुन्नी लाल महिलांगे के एक परिसर में स्थित मकान से जेवरात व नगदी समेत डेढ़ लाख रुपए की चोरी की। दोनों मामलों में पुलिस चोरी का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

परिवार सोता रहा, सुबह कमरे में बिखरा मिला सामान: खपराभट्‌टा में एक ही मकान के अंदर दो परिवार रहते हंै, जिसमें अनिल रात्रे के कमरे के दरवाजे का सिटकनी लगाकर बाजू में उनके मां देवमति के कमरे का अलमारी तोड़कर जेवरात व नगदी पार कर दिया गया। वहीं चुन्नीलाल महिलांगे का परिवार सोता रहा।

रविशंकर शुक्ल नगर निवासी शिक्षक बाबू के घरों को बनाया निशाना

गर्मी में बढ़ी चोरी की वारदात

शहर समेत आऊटर में गर्मी के सीजन में चोरी की वारदात बढ़ गई है। आए दिन सूने मकानों में चोरियां हो रही हैं। यहां तक की मकान में लोगों के मौजूदगी के बाद भी चोर धावा बोल रहे हैं। बुधवार-गुरुवार की रात शहर के राजस्व काॅलोनी में रहने वाले पीडब्ल्यूडी के लेखा अधिकारी मनोज कुमार कुर्रे के मकान से कार चोरी कर ली गई थी, जो बाद में डिंगापुर के पास झाड़ियों में बरामद हुई।

दरवाजा नहीं टूटा तो जलाकर खोला गया

संतोष गुप्ता का परिवार 30 अप्रैल से गर्मी की छुट्‌टी मनाने बिहार गया है। इस बीच गुप्ता भी जरूरी काम से दिल्ली गए थे। घर की चाबी उन्होंने अपने पार्टनर दिनेश को दिया था। दिनेश के उनके घर पहुंचे तो बाहर खड़ी की गई कार नहीं दिखी। दरवाजे का ताला भी खुला था। अंदर देखने पर कमरे का दरवाजा जलकर टूटा पड़ा था। अंदर अलमारी खुली और सामान बिखरा पड़ा था। पीछे का दरवाजा खुला पड़ा था। इसकी जानकारी फोन से गुप्ता को दी गई। साथ ही मानिकपुर चौकी में भी सूचना दी गई।

आलमारी को तोड़कर की गई चोरी।

बाहरी गिरोह का हो सकता है हाथ

खपराभट्‌ठा मंे जिस तरीके से परिवार के कमरे में सोते समय नशीला स्प्रे छिड़ककर चोरी की गई है वैसा लोकल गिरोह नहीं करता है। चोरी से पहले मकान की रेकी की गई है। वहीं वारदात के बाद भागते समय मकान में ही टंगिया व चाकू फेंक गए थे। इसी तरह रविशंकर शुक्ल नगर में चोरी करने वाले यदि स्थानीय होते तो कार पार नहीं करते। इससे पहले राजस्व काॅलोनी से भी पार हुई कार को प्रोफेशनल तरीके से चोरी की गई थी। माना जा रहा है कि इन घटनाओं के पीछे बाहरी व एक ही गिरोह का हाथ है।

शादी में गया था परिवार, सूने घर में चोरी

उरगा थाना के बरपाली गांव में मुकंुदपुर मीडिल स्कूल के प्रधान पाठक बाल्मिकी प्रसाद देवांगन सपरिवार रहते हैं। गत दिनों वे सपरिवार कुसमुंडा मेें अपने मित्र की शादी में शामिल होने गया था। इस बीच चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बनाया। घर के दरवाजा का कुंडा व अंदर कमरे में अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत 45 हजार रुपए के मशरूका की चोरी कर ली।

खबरें और भी हैं...