कोरबा| संचार क्रांति योजना (स्काई) के तहत बीपीएल परिवारों को मोबाइल दिए जाने निगम के सभी जोन कार्यालयों में गरीबी रेखा 2007-08 के परिवारों की सूची चस्पा कर दी गई है। हितग्राहियों से कहा गया है कि वे सूची में अपना नाम देखकर अपने आवेदन पत्र 25 मई तक जमा कराएं।
हितग्राहियों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाने की योजना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग संचार क्रांति के इस युग में मोबाइल फोन जैसी महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों, काॅलेज व नगरीय निकाय क्षेत्रों के लिए अलग-अलग लागू की गई है। नगर निगम क्षेत्र में भी इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। निगम क्षेत्र में 33963 हितग्राहियों को मोबाइल फोन दिए जाएंगे। 24 से 26 मई तक नए हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे, वहीं 29 मई से तीन जून तक नए हितग्राहियों के भरे हुए आवेदन पत्र की स्काई पोर्टल में दर्ज की जाएगी। 31 मई से दो जून तक अस्वीकृत हितग्राहियों के नाम व कारणों की स्काई पोर्टल में प्रविष्टि होगी। तीन जून को हितग्राहियों की अंतिम चयन सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
वर्ष 2007-08 के आधार पर सूची चस्पा की गई
निगम के जोन कार्यालयों में गरीबी रेखा 2007-08 के सर्वे में शामिल परिवारों की सूची चस्पा कर दी गई है। आगामी सभी कार्य प्रक्रियाएं निर्धारित कार्यक्रम के तहत कराई जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 से 25 मई तक ड्राफ्ट सूची में शामिल हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। 19 से 28 मई तक भरे हुए आवेदन पत्र को स्काई पोर्टल में प्रविष्टि कराई जाएगी।