कोरबा| सिटी कोतवाली अंतर्गत सीतामणी निवासी उमेंद श्रीवास का 7 वर्षीय पुत्र भावेश उर्फ गणेश कुमार शुक्रवार की दोपहर घर से खेलने निकला था। जिसके बाद से वह लापता था। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। उमेंद सिंह ने अपहरण की आशंका जताते हुए सिटी कोतवाली में सूचना दी थी। पुलिस पतासाजी में जुटी तो जानकारी मिली कि सीतामणी के आगे शुक्रवार की दोपहर एक बच्चा नहाते समय डूब गया था। दूसरे किसी बच्चे की मिसिंग की सूचना नहीं थी। ऐसे में भावेश के ही नहर में डूबने की संभावना के आधार पर उरगा पुलिस को सूचना दी गई थी। उरगा थाना क्षेत्र के बरीडीह के पास नहर में शनिवार की सुबह 8 बजे एक बच्चे का शव मिला। कोतवाली पुलिस भावेश के परिजनों को लेकर वहां पहुंची। जहां मृत बच्चे की शिनाख्त भावेश के तौर पर की गई।
15 दिनों में डूबने से यह तीसरी मौत: पंप हाउस से लेकर गेरवाघाट, तुलसीनगर, पानी टंकी मोहल्ला, संजय नगर, सीतामणी व इमलीडुग्गू क्षेत्र के बच्चे व युवा नहर में नहाने पहुंचते हैं। संजय नगर से एक युवक व पंप हाउस से एक किशोर की नहर में डूबने से मौत हो चुकी है।
बहाव तेज, बच्चों को रखंे नहर से दूर: सिटी कोतवाली टीआई यदुमणि सिदार ने कहा शहर के बीच से गुजरी नहर में पानी का बहाव तेज है। दोपहर के समय घर से खेलने निकले बच्चे नहर में नहाने पहुंचते हैं। ऐसे में परिजनों को सर्तक रहते हुए बच्चों को नहर से दूर रखना चाहिए।