पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोल शिफ्ट करते इनवर्टर के रिटर्न करंट से कर्मी को झटका

पोल शिफ्ट करते इनवर्टर के रिटर्न करंट से कर्मी को झटका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| दर्री रोड में झुनझुनवाला काम्पलेक्स के पास वितरण विभाग ने बिजली का नया खंभा लगाया है। इसमें केबल बिछने के बाद क्षेत्र के व्यवसायिक संस्थानों व रिहायशी मकानों के पुराने कनेक्शन को शिफ्ट करना था। शनिवार को ठेका कंपनी के कर्मचारी कनेक्शन शिफ्टिंग में लगे थे। गणपति होम डेकोरेशन के सामने खंभे पर भुलसीडीह निवासी सत्येंद्र चढ़ा था। जो झूला (सीट-बेल्ट) पर बैठकर कनेक्शन जोड़ रहा था। इसी दौरान एक संस्थान में चल रहे इनवर्टर के कनेक्शन से सत्यंेद्र को रिर्टन करंट का झटका लगा। इससे वह झूला से गिरकर खंभे में लटक गया। लोगों ने खंभे पर लटके कर्मचारी को मृत समझ फोटोग्राफ्स वायरल कर दिया। दूसरी ओर कर्मचारी जीवित था। जिसे नगर निगम के हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए उतारकर अस्पताल भेजा । जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

खबरें और भी हैं...