कोरबा| सीएम के रोड शो को देखते हुए कटघोरा थाना अंतर्गत सलोरा-छुरी में शुक्रवार को बिजली सुधार कार्य चल रहा है। जिसे गोयल इंटरप्राइजेस नामक ठेका कंपनी करा रही है। शनिवार को ठेका कंपनी में कार्यरत श्रमिक रामनरेश हाईटेंशन लाइन में सुधार कार्य कर रहा था। इस दौरान बिजली लाइन बंद रखने का ग्रांट परमिट लिया गया था। बावजूद लाइन में सप्लाई आ गई। करंट की चपेट में आकर श्रमिक रामनरेश झुलस गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना कटघोरा थाना में दी गई। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला विभागीय लापरवाही का लग रहा है। घटना के समय सब स्टेशन में लाइनमैन गन्नू राम चंदेल व सहायक अनिल पांडेय मौजूद थे। जिनकी लापरवाही होने की जिक्र हो रही है। इस संबंध में अधिकारी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।