कोरबा| दर्री थाना में पदस्थ एक सिपाही के खिलाफ साडा काॅलोनी में रहने वाले एक युवक ने पैसे मांगने का आरोप लगाया है। शनिवार की शाम युवक मामले की शिकायत करने दर्री थाना पहुंचा था। जहां प्रभारी समेत अधिकारियों के वीआईपी ड्यूटी में होने की जानकारी देकर शिकायत नहीं ली गई। बल्कि रविवार को बुलाया गया। युवक के मुताबिक सिपाही ने सट्टा का मामला बनाकर उसे झूठा फंसाने को बोलकर रुपए मांगा था।