कोरबा| मड़वारानी रेलवे स्टेशन के यार्ड में शनिवार को 6 महिलाओं को बिना कारण के घूमते हुए पकड़ा है। पकड़ी गई महिलाओं को कोरबा रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाना में रखा गया था। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए मुचलका पर छोड़ दिया गया। रेलवे पुलिस मामले को सोमवार को कोर्ट में प्रस्तुत करेगी। आरपीएफ प्रभारी आरके राठौर ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई।