पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूरों को 5 रुपए में मिलेगा भोजन पुराना बस स्टैंड में खुलेगा कैंटीन

मजदूरों को 5 रुपए में मिलेगा भोजन पुराना बस स्टैंड में खुलेगा कैंटीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| छत्तीसगढ़ भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष मोहन एंटी ने कहा है कि शीघ्र ही पुराना बस स्टैंड में दीनदयाल उपाध्याय अन्न सहायता योजना के तहत कैंटीन की शुरुआत की जाएगी। जहां 5 रुपए में रोटी, सब्जी, दाल, पापड़, आचार, चावल दिया जाएगा। इसके लिए पंजीयन व कार्ड भी मिलेगा। इसमें 15 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।

एंटी शनिवार को जिले के प्रवास पर रहे। श्रम विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। भाजपा नेता मनोज परासर के कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में 51 हजार पंजीकृत निर्माण मजदूर हैं। इसमें 10 हजार बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित है। विकास यात्रा के दौरान रविवार को अलग-अलग सामग्री का वितरण किया जाएगा। साइकिल, टूल्स व सिलाई मशीन शामिल है। श्रम विभाग से 400 लोगों को विवाह योजना के तहत राशि दी जाएगी। पिछले वर्ष 16 हजार लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मजदूरों को इसका लाभ मिले इसके लिए पंजीयन कराया जाएगा। श्रम मित्र बनाए जाएंगे। कोई भी मजदूर ऑनलाइन पंजीयन करा सकता है। इसके लिए उसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कापी व 2 फोटो की जरूरत होगी। एंटी ने कहा कि प्रदेश में 14 लाख पंजीकृत मजदूर हंै। जिन्हें 200 करोड़ रुपए सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दी गई है। योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम व मॉडल राज्य के लिए चुना गया है।

खबरें और भी हैं...