कोरबा| पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में संत कबीर आश्रम जूनाडीह (बिंझरा) में आयोजित पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का समापन हुआ। पतंजलि योग समिति के जिला महामंत्री भानू राम मांझी के ने कहा कि योग से निरोगी काया, मन शांत, क्रोध, अहंकार से मुक्त होकर आत्मविश्वास व परम वैभव की प्राप्ति होती है। जिला प्रभारी रामेश्वर पाण्डेय ने मेगा योग ओपन चैम्पियनशीप के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर फेकूसिंह कंवर, मिलन दास, गायत्री कंवर, खीक बाई महंत, कमलेश दास, लक्ष्मीनारायण, रोहन दास, लक्ष्मण दास, पुष्पा, ममता, विजय लक्ष्मी, कमला महंत, अनुसुईया महंत, सुकलाल चौहान, ईश्वर प्रसाद बघेल, प्रवीण महानंद, दीपक पटेल, कन्हैया पटेल उपस्थित थे।