पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फ्री हिट से मुकाबला जीती बांकी महिला टीम तो पुरुष टीम में घुड़देवा रहा चैंपियन

फ्री हिट से मुकाबला जीती बांकी महिला टीम तो पुरुष टीम में घुड़देवा रहा चैंपियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय महिला व पुरुष फुटबाॅल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। जिसमें 18 पुरुष फुटबाॅल टीम तो 2 महिला टीम ने भाग लिया। चैंपियन का खिताब महिला टीम बांकी को फ्री हिट में मिला तो पुरुष टीम घुड़देवा ने 1-0 से ज्योति स्पोर्ट्स बांकी को पराजित कर रहा।

गजरा ग्राउंड बांकीमोंगरा में जेआरसी गजरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, सुराकछार, बांकी के तत्वावधान में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार स्व.संगीता अग्रवाल की स्मृति में व द्वितीय पुरस्कार स्व.नरेन्द्र सोनी की स्मृति में उनके परिजनों ने दिया। पहला फाइनल मुकाबला छुरी-कटघोरा महिला विरुद्ध बांकी महिला टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा। तय समय तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। विजेता घोषित करने ट्राईब्रेकर से गुजरना पड़ा, लेकिन यहां भी दोनों टीमों ने गोल नहीं कर सकीं। अंत में सेंटर लाइन से फ्री हिट कराया गया, जिसमें बांकी महिला टीम ने कटघोरा को पराजित कर सफलता हासिल कर ली। पुरुष टीम का फाइनल मुकाबला 1-0 के अंतर से हुआ। मैच में नंदनी सुहाग भंडार घुड़देवा विरुद्ध ज्योति स्पोर्ट्स बांकी का मुकाबला हुआ। विजेता घुड़देवा को चैंपियन ट्राफी के साथ 11 हजार रुपए तो उपविजेता बांकीमोंगरा को ट्राफी के साथ 5 हजार रुपए का चेक सब एरिया सुराकछार बल्गी ने प्रदान किया। मैन ऑफ द मैच फाइनल के लिए सौरभ ठाकुर व मैन आफ द टूर्नामेंट गौतम रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कृपा राम साहू, रमेश कुमार, शंकरदास महंत, मनोज बेहरा, संजय अग्रवाल व अन्य ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक एसके तिवारी रहे।

ट्रॉफी के साथ विजेता महिला टीम

खबरें और भी हैं...