बिलासपुर स्थित बहतराई स्टेडियम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को प्रशिक्षित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। जिसमें विधायक जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में 400 कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भाग लिया।
जोन, सेक्टर, व बुथ स्तरीय शिविर में राहुल गांधी ने सबसे पहले उपस्थित कांग्रेस कार्यकताओं का स्वागत् करते हुए स्टेडियम में विधानसभावार बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रदेश के 24 विधानसभा क्षेत्र के बुथ, जोन व सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित थे। राहुल गांधी ने इस दौरान विधानसभावार सभी पदाधिकारियों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने जल, जंगल और जमींन के संरक्षण, महिलाओं और कमजोर गरीब, कृषकों के उत्थान के विषय पर चर्चा की। विधायक के साथ राजकिशोर प्रसाद, श्याम सुंदर सोनी, उषा तिवारी, सपना चौहान, धुरपाल सिंह कंवर, संतोष राठौर, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, संतोष लांझेकर, अजय जायसवाल, ममता अग्रवाल, शाहीदा कुरैशी, मो. शाहिद, बृजभूषण प्रसाद, सुधीर जैन, दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, स्माईल कुरैशी, मनीष शर्मा, सनीष कुमार, महेश अग्रवाल, विरसाय, सुनील पटेल, संजय कंवर, मस्तुल कंवर, मनक राम साहू, पालुराम साहू उपस्थित थे।