आॅल इंडिया एक्जीक्यूटिव आॅफ कोल माइंस (एआईएसीई)के संयोजक पीके सिंह राठौर ने कहा कि एसोसिएशन पेंशन में वृद्धि के लिए प्रयासरत है। इसके अलावा अधिकारियों की लंबित मांगों को पूरा कराने व समस्याओं को दूर करने की दिशा में कोशिश हो रही है। आने वाले समय में पेंशन भुगतान में समस्या आ सकती है। इससे निपटने ठोस उपाय करना जरूरी हो गया है। एआईएसीई के गठन के 3 वर्ष पूर्ण होने सदस्यों की बैठक रखी गई थी। जिसमें सिंह राठौर ने कहा कि अफसरों की समस्याएं प्रमुखता से उठाए जाने पर संगठन के प्रति विश्वास बढ़ा है। अफसर लगातार जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफसरों के समक्ष अभी कई चुनौतियां हैं, इसे संगठन प्रमुखता से निराकरण जुटा हुआ है। इसमें मेडिकल स्कीम, पदोन्नति के लिए क्लबिंग, एससीसीएल के अफसरों को पीआरपी का भुगतान, समान ग्रेड- समान पेंशन, पीआरपी भुगतान में देरी होने पर ब्याज देने, ई-7, ई-8, ई-9 ग्रेड में पदों की संख्या अधिक करने, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था, न्यू पेंशन स्कीम का क्रियान्वयन, डीपीएस आधार पर अर्द्धयोग्य डिप्लोमा धारकों, इंटर सीए, इंटर सीडब्ल्यूए और सीएस तक ई-3 ग्रेड तक का प्रचार करना प्रमुख है।
लंबित मांगों का निराकरण जल्द किया जाएगा, सीआईएल स्तर पर चल रही वार्ता
एआईएसीई के पदाधिकारियों ने बताया कि एसोसिएशन ने अपने कार्यकाल में पीआरपी सहित अन्य मुददों को हल कर लिया है। इसके साथ ही पीएलआरएस राशि अफसरों को लौटाई है। आनलाइन अंतर सहायक अनुरोध स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पेंशनरों के सीएमपीएफ खाते के साथ आधार कार्ड का लिंकिंग कराया गया है। पीके सिंह राठौर ने कहा कि कोल अफसरों की लंबित समस्याएं उठाने के लिए एसोसिएशन की ओर से सतत प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। इसके लिए सीआईएल स्तर पर वार्ता चल रही है।