कोरबा। राज्य पावर जनरेशन कंपनी के 1000 मेगावाट मड़वा बिजली प्लांट में अधिकारी व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अभियान का समापन समारोह प्लांट के केंद्रीय सभागार में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में अध्यक्ष मुख्य अभियंता पीपी मोडक व विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एलपी शर्मा रहे। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 15 दिनों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभाग को रनिंग शील्ड दिया गया। इसके साथ ही प्लांट में काम कर रहे 12 सफाई कर्मियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कविता व नारा प्रतियोगिता भी रखा था। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता मोडक ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को हर दिन स्वच्छता पर ध्यान देने का आग्रह किया। इस दौरान प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।