कोरबा। शहर में खुले बालक-बालिका आश्रय गृह में रह रहे बच्चों को खेलकूद के लिए प्रेरित करने व उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए चरामेति फाउंडेशन ने दोनों केंद्रों में किक बॉक्सिंग किट, कैरम, लूडो, हैंडबॉल, बैडमिंटन, शतरंज समेत अन्य खेल सामग्री बांटा। बाल आश्रय गृह में घुमंतू मिले बच्चों समेत पुलिस द्वारा सौंपे गए बच्चों को रखा जाता है। फाउंडेशन को बाल कल्याण समिति के सदस्य व केंद्र प्रभारी दीपक साहू ने बच्चों में कुछ के प्रतिभाशाली होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद यह पहल किया गया। इस दौरान फाउंडेशन प्रमुख प्रशांत महतो, जिला कोषाध्यक्ष भाष्कर जायसवाल, बालिका गृह के स्टाफ एवं खुला आश्रय गृह प्रभारी मनीष लाल समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।