पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़कों की सफाई कराएं, रूट में कोई अवरोध न हो: आयुक्त

सड़कों की सफाई कराएं, रूट में कोई अवरोध न हो: आयुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा के दौरान 20 मई को रोड शो करेंगे।, जो सीतामढ़ी से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए घंटाघर ओपन थिएटर में आमसभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगा।

रोड शो व आमसभा के संबंध में निगम आयुक्त रणबीर शर्मा ने अफसरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी कर्मचारियों के दायित्व निर्धारित कर दिए गए हैं। वे पूरी तत्परता व निष्ठा के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। विकास यात्रा व रोड शो के रूट में उपस्थित होने वाले संभावित अवरोधों को हटाएं तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें।

रूट में यात्रा के दौरान किसी प्रकार का अवरोध उपस्थित न हो यह अंतिम रूप से सुनिश्चित कर लें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि हेलीपेड पर पानी टैंकर की व्यवस्था करें तथा सभा स्थल पर मोबाइल, टॉयलेट व पीने की पानी सहित अन्य सौंपी गई व्यवस्थाओं को कराएं।

खबरें और भी हैं...