पत्थलगड़ी आंदोलन के समर्थन में सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विकास यात्रा का विरोध करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को करतला में आयोजित आमसभा को लेकर पुलिस अलर्ट रही।
मुख्य मार्ग के साथ सभा स्थल के चारों ओर बल तैनात किया गया था।सर्व आदिवासी समाज के विरोध को देखते हुए आदिवासी विकास मोर्चा ने समर्थन किया था। हालांकि समाज की ओर से किसी तरह का प्रदर्शन सामने नहीं आया। रामपुर विधानसभा क्षेत्र आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। इसी वजह से पुलिस अधिक सतर्क रही। प्रशासनिक अधिकारी भी पंडाल के भीतर तैनात रहे। किसी तरह के विरोध होने पर निपटने की तैयारी की गई थी। मुख्यमंत्री दूसरी बार 20 मई को शहर में रोड शो करेंगे। इसके लिए भी अतिरिक्त बल बुलाने की तैयारी की गई है।