जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सुप्रीमो अजीत जोगी की प्रस्तावित सभा स्थल को निरस्त करने से कार्यकर्ता भड़क गए हैं। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें लोकसभा प्रभारी ज्ञानेन्द्र उपाध्याय की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने व काला झंडा दिखाने का निर्णय लिया गया।
लोकसभा प्रभारी उपाध्याय ने कहा है कि भाजपा के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि 19 तारीख को प्रस्ताव मुख्यमंत्री की सभा के दूसरे दिन 20 मई को उसी मैदान में अजीत जोगी की सभा होती तो उसकी पूरे प्रदेश में चर्चा होगी। रायपुर व पेण्ड्रा में उमड़ी भीड़ से सभी घबराए हुए है। इसी वजह से 15 दिन पहले से आरक्षित घंटाघर मैदान के आरक्षण को निरस्त कर दिया गया। जोगी की सभा में लोगों को ले जाने बुक किए गए लगभग 100 बसों को मुख्यमंत्री की सभा के लिए रोक लिया गया है। जनता कांग्रेस मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष शिव अग्रवाल, अर्चना उपाध्याय, पवन अग्रवाल, दीपनारायण सोनी, सगुना बरमन, राकेश विश्वकर्मा, वैभव शर्मा, विशाल शुक्ला, नंदलाल साहू, रामकुमार ठाकुर, भरत साहू, विन्नी राव, दीपक वर्मा, आशीष गुप्ता, मनसूर शेख, मोहसीन अली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।