पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमसीएल के सीएमडी एके झा होंगे कोल इंडिया के नए चैयरमेन

एमसीएल के सीएमडी एके झा होंगे कोल इंडिया के नए चैयरमेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के लिए स्थाई चेयरमैन की तलाश अब खत्म हो गई है। एमसीएल में सीएमडी की जिम्मेदारी संभाल रहे एके झा को कोल इंडिया लिमिटेड का नया चेयरमैन बनाया गया है। कंपनी के इस महत्वपूर्ण पद पर चयन के पीईएसबी की ओर से आयोजित साक्षात्कार में एमसीएल के सीएमडी एके झा भी कतार में शामिल थे। 31 अगस्त 2017 को सुतीर्थ भट्टाचार्य के रिटायर होने के बाद कोल इंडिया के चेयरमैन का पद 1 सितंबर 2017 से प्रभार में चल रहा था। पहले सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह प्रभार में थे। गोपाल सिंह के बाद कोयला मंत्रालय एडिशनल सेक्रेटरी सुरेश कुमार को चेयरमैन का प्रभार सौंपा गया था। 16 जून 2017 को पब्लिक इंटरप्राइजेज सलेक्शन बोर्ड (पीइएसबी) ने साक्षात्कार किया था। जिसमें कोल इंडिया की चार अनुषंगी इकाइयों के सीएमडी गोपाल सिंह, आरआर मिश्रा, शेखर शरण, एके झा समेत छह लोगों ने भाग लिया था । उस दौरान इनमें से एक भी चैयरमैन पद के लिए उपयुक्त नहीं पाए गए थे। तब पीइएसबी ने चैयरमैन के खोज की जिम्मेदारी सरकार को सौंप दिया था। अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट (एसीसी) की अनुमति के बाद कोयला मंत्रालय ने उच्चस्तरीय कमेटी का गठन नवंबर 2017 में किया था। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को एमसीएल के सीएमडी एके झा को चेयरमैन बनाने की सूचना जारी की गई। जिसके अनुसार झा 31 जनवरी 2020 तक कंपनी के चेयरमैन रहेंगे।

कंपनी के अफसर व कर्मियों के लिए भी राहत: कोल इंडिया लिमिटेड के लिए स्थाई चेयरमैन मिलने का फायदा कंपनी के अफसर व कर्मियों को भी होगा। कंपनी में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई मुददाें पर प्रभारी चेयरमैन होने के कारण मामला अटका हुआ था। लेकिन अब लंबित कई मामलों में फैसला लिया जा सकेगा। इसलिए नए चेयरमैन की नियुक्ति से कर्मचारी भी खुश हैं। अफसरों के नए वेतनमान सहित अन्य मुददे भी लंबित है।

खबरें और भी हैं...