पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क पर गड्ढे से लोग होते रहे परेशान विकास यात्रा की बारी आई तो ली सुध

सड़क पर गड्ढे से लोग होते रहे परेशान विकास यात्रा की बारी आई तो ली सुध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से दर्री जाने वाले मार्ग पर मानसनगर के सामने ढलान में सड़क के बीचों-बीच बारिश के दौरान गड्‌ढे हो गए थे। जिससे सड़क पर जाने वाले लोग परेशान होते रहे। कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हो गए।

यहां तक की पुलिस को एक्सीडेंट रोकने के लिए उक्त स्थान पर बेरिकेट्स के साथ ही चेतावनी बोर्ड लगानी पड़ी। लेकिन इसके बाद भी नगर निगम ने सड़क के सुधार की ओर ध्यान नहीं दिया था। वहीं शहर समेत दर्री क्षेत्र में पानी की नई पाइप लाइन बिछाने के लिए कई जगह पर सड़क को बीच से काटा गया था। जहां मलबा पाटने की वजह से गड्‌ढे हो गए थे। ऐसे स्थानों को भी उसी हालत में छोड़ दिया गया था। गड्‌ढों के कारण वाहन चालक व उनमें सवार (राहगीर) परेशान होते रहे। अब जब सीएम रमन सिंह विकास यात्रा के दौरान रविवार को गुरसिया से शहर तक रोड शो करने वाले हैं तो निर्धारित रूट की सड़क का सुध लेकर सुधार किया जा रहा है। शुक्रवार को दर्री-जमनीपाली से लेकर शहर तक सड़क में टायरिंग करके गड्‌ढे पाटे गए। वहीं पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढों को भी डामर से भरा गया।

सड़कों की साफ-सफाई, धूल से मिल रही राहत

रोड शो के लिए सड़कों समेत आसपास की सफाई जोरों पर चल रही है। सड़क किनारे पेड़ों के डंगाल भी काट दिए गए। सड़कों की सफाई होने से वाहनों के आवागमन से उठने वाले धूल से राहगीरों को राहत मिल रही है। हालांकि बाकी दिन सड़क पर धूल का गुबार उठता रहता है।

डबल लेयर ब्रेकर फिनिशिंग से पहले उखड़ा: सीएसईबी चौक से बुधवारी बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर डीएसपीएम प्लांट के सामने बिजली कंपनी डबल लेयर का ब्रेकर बनवा रही थी। ठेके में कराए जा रहे निर्माण कार्य में ब्रेकर बनकर तैयार हो गया था। इसके फिनिशिंग का काम बाकी था। इससे पहले शुक्रवार की देर शाम विकास यात्रा के लिए प्रशासन ने उक्त ब्रेकर को उखाड़ दिया। वैसे भी डबल लेयर ब्रेकर जिस जगह बना वहां पर इसका औचित्य नहीं है। सड़क चौड़ी और समीप रेलवे क्रासिंग होने की वजह से पहले ही वाहनों की रफ्तार धीमी रहती है।

खबरें और भी हैं...