जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आकाश शर्मा व जिला सचिव सुमित दुहलानी ने एसडीएम कटघोरा को पत्र लिखकर 20 मई को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मिलने के लिए 10 मिनट का समय मांगा है। शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात करने का निर्णय लिया है। जिसमें कटघाेरा को जिला बनाने व नगर में 15 वर्षों से गंभीर समस्याओं को लेकर निराकरण की मांग की जाएगी।