- Hindi News
- National
- लिंक एक्सप्रेस दो दिन से विलंब से पहुंच रही, कोरबा के यात्री हो रहे परेशान
लिंक एक्सप्रेस दो दिन से विलंब से पहुंच रही, कोरबा के यात्री हो रहे परेशान
लिंक एक्सप्रेस दो दिन से विलंब से पहुंच रही, कोरबा के यात्री हो रहे परेशान
कोरबा| विशाखापट्टनम से कोरबा के बीच नियमित चलने वाली लिंक एक्सप्रेस कुछ दिनों से समय पर यहां नहीं पहुंच रही है। जिसके कारण लंबी दूरी तक सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी लिंक एक्सप्रेस निर्धारित समय से 2 घंटा विलंब से पहुंची। रेलवे सूत्रों के अनुसार यह ट्रेन विशाखापट्टमन से तय समय पर रवाना हो रही है। लेकिन संबलपुर डिवीजन में उसका संचालन समय पर नहीं होने से अंतिम स्टेशन पर काफी विलंब से पहुंच रही है।