पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोड़ पर ब्रेकर से उछली बाइक गिरने से बड़े भाई की मौत

मोड़ पर ब्रेकर से उछली बाइक गिरने से बड़े भाई की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम कसनिया निवासी मिठाईलाल विश्वकर्मा (47) मंगलवार को अपने भाई अमृतलाल (40) के साथ रिश्तेदारी में ग्राम तुमान गया था। जहां से देर शाम वे वापस अपने गांव लौट रहे थे। बाइक मिठाईलाल चला रहा था। इस दौरान कटघोरा जटगा रोड पर अमलडीहा के पास मोड़ पर ब्रेकर में उनकी बाइक उछल गई। जिससे दोनों भाई सड़क पर गिरे। मिठाईलाल को सिर पर चोट लगी। जिससे उसका खून बहने लगा। वहीं अमृतलाल को हाथ-पैर में चोट पहुंची। अमृतलाल ने 108 में सूचना देकर संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से बड़े भाई को कटघोरा अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। जिले में दो माह के दौरान ब्रेकर से बाइक उछलने के कारण अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने सड़क पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए ब्रेकर बनवाया था। लेकिन तेजरफ्तार में बाइक चलाने वालों के लिए ब्रेकर जानलेवा साबित हो रहा है।

खबरें और भी हैं...