पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन दिन का देंगे अल्टीमेटम, ट्रेनें नहीं चली तो संघर्ष समिति करेगी आंदोलन

तीन दिन का देंगे अल्टीमेटम, ट्रेनें नहीं चली तो संघर्ष समिति करेगी आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा से चलने वाली तीन सवारी गाड़ियों को 15 अप्रैल से अगले 45 दिन के लिए बंद किए जाने के खिलाफ एकजुट हो संघर्ष का आह्वान किया गया है। प्रेस क्लब में बुधवार की रात हुई बैठक में आमसहमति से रेल संघर्ष समिति का संयोजक एमडी माखीजा को बनाया गया है। गुरुवार को गीतांजलि भवन से एक रैली के रूप में लोग इकट्‌ठा होकर रेलवे स्टेशन जाएंगे। जहां एआरएम को ट्रेन चलाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए एक ज्ञापन दिया जाएगा।

कोरबा से चलने वाली तीन सवारी गाड़ियों को रेलवे ने चांपा हसदेव नदी पुल के रख-रखाव की बात कहते हुए बंद कर दिया है। इसे लेकर अब विभिन्न संगठन एकजुट हो रहे हैं। प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव की पहल पर बुधवार की रात एक बैठक तिलक भवन में हुई। बैठक की खास बात यह रही कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी ने ट्रेन के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया। बैठक में सामाजिक, श्रमिक, सेवाभावी संगठन के साथ-साथ विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग भी शामिल हुए। चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष व जोगी कांग्रेस नेता रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि हमने सवारी गाड़ियों के बंद किए जाने को लेकर पहले ही ज्ञापन दिया हुआ है। अब जब सभी एकजुट होकर कोरबा के अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे।

बैठक में माखीजा को दी रेल संघर्ष समिति की बागडोर

प्रेस क्लब में आयोजित हुई रेल संघर्ष समिति की बैठक।

जेल जाने को भी हैं तैयार

बैठक में शामिल विधायक जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हमने यूपीए शासन काल में एक स्पेशल ट्रेन रायपुर तक के लिए शुरू करवाई थी जो बहु उपयोगी थी। बहरहाल इन सारी बातों को दरकिनार करते हुए हम रेल सुविधा विस्तार के लिए जो भी संघर्ष होगा उसमें जो भी सहयोग मांगा जाएगा देने को तत्पर है। चाहे फिर हमें जेल ही क्यों न जाना पड़े।

खबरें और भी हैं...