जिला पुलिस का वार्षिक निरीक्षण आज से
कोरबा| आईजी दीपांशु काबरा गुरुवार 19 अप्रैल को जिला पुलिस का वार्षिक निरीक्षण करेंगे। पूर्व में आयोजित उनका निरीक्षण कार्यक्रम टल गया था। जिसके बाद दोबारा उनका निरीक्षण कार्यक्रम बना। इसके लिए बुधवार को वे शहर पहुंच गए। सुबह पुलिस लाइन पहुंचकर वे परेड की सलामी लेंगे जिसके बाद वे निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों की तैयारी, अनुशासन का बारिकी से निरीक्षण करेंगे।