युवा कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक आज
कोरबा| जिला युवा कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक 19 अप्रैल को दोपहर 3 बजे जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कार्यालय में आयोजित है। जिसमें संकल्प शिविर व बूथ स्तर पर विशेष चर्चा और रूपरेखा तैयार की जाएगी। युवा कांग्रेस जिला प्रभारी सजमन बाघ ने विधानसभा पदाधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा है।