भगवान परशुराम की जयंती पर लगाई जीवंत झांकी
कोरबा| भगवान परशुराम की जयंती बुघवार को शहर सहित जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए। सभी ने श्रद्धाभाव से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। इसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा में रामदरबार, भगवान परशुराम की जीवंत झांकी के साथ करमा नृत्य का दल छंटा बिखेर रहा था। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शाम को मुख्य समारोह हुआ। जहां भजन संध्या, मंगलाष्टक, स्वस्तीवाचन व मंत्रोच्चार के साथ संगीतमय महाआरती हुई व प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में अहम भूमिका परशुराम जयंती के हेमंत दुबे ने निभाई। इनके अलावा सुरेश तिवारी, प्रफुल्ल तिवारी, उमाशंकर शास्त्री, मणीशंकर मिश्रा, मोहनधर दीवान, पंडित शिवराज शर्मा, वेदभूषण द्विवेदी, अनूप मिश्रा, संजय तिवारी, रामनरेश दुबे, बीके शर्मा, विष्णुशंकर मिश्रा, उमाकांत तिवारी, जीवन द्विवेदी आदि ने सक्रिय योगदान दिया।