पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली वितरण विभाग के कर्मचारियों को बांटा मोबाइल सिम, अब वे 24 घंटे निगरानी में रहेंगे

बिजली वितरण विभाग के कर्मचारियों को बांटा मोबाइल सिम, अब वे 24 घंटे निगरानी में रहेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वितरण विभाग में काम करने वाले तकनीकी कर्मचारी अब 24 घंटे प्रबंधन की निगरानी में रहेंगे। विभाग निगराने के लिए उनको मोबाइल सीम देगी और सिम देने के साथ ही मात्र रेंटल चार्ज ही भुगतान किया जाएगा।

निर्धारित स्तर से ज्यादा उपयोग किए जाने पर कर्मियों को अतिरिक्त राशि जमा करनी पड़ेगी। सीयूजी सिम होने से प्रबंधन एवं कर्मचारी आपस में कनेक्टेेड रहेगंे। बिजली अफसरों की तरह अब तकनीकी व मैदानी कर्मियों को भी प्रबंधन ने मोबाइल देने का फैसला लिया है। इस स्कीम के तहत बिजली वितरण विभाग में कार्यरत सभी कर्मियों को मोबाइल सिम वितरण किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए एक टेलीकॉम कंपनी को भी अधिकृत कर दिया है। कंपनी वितरण विभाग में कार्यरत अफसर एवं कर्मियों को सीयूजी सिम का वितरण करेगी। इसके तहत सभी अधिकारी व कर्मचारी एक-दूसरे से जु़ड़े रहेंगे व विभागीय कर्मियों व अधिकारियों के बीच अनलिमिटेड निःशुल्क बातचीत होगी। अफसर व कर्मियों के मध्य ग्रेड के अनुसार ही सिम का प्रत्येक माह किराया भुगतान किया जाएगा। किराया अनुसार भी कर्मचारी व अफसर बातचीत कर सकेंगे। इससे ज्यादा उपयोग किए जाने पर कर्मियों के वेतन में राशि की कटौती की जाएगी। व्यवस्था बनाए रखने कर्मियों को सिम 24 घंटे चालू रखना होगा। जरूरत पड़ने पर अफसर कभी भी कर्मी को ड्यूटी पर बुला सकेंगे।

कर्मियों को सुविधा कैसे मिलेगी इसके लिए दर भी निर्धारित

कंपनी ने ग्रेड अनुसार सिम का मासिक किराया निर्धारित किया है। ईडी, सीई, एडीसीई, एसई व ईई को जीएसटी सहित 153.23 रुपए, सहायक यंत्री व कनिष्ठ यंत्री को 130.13, तकनीकी फील्ड स्टापᆬ, लाइनमैन, टेस्टिंग सुपरवाइजर, टेक्निकल कर्मियों का 107.03 व फील्ड ऑफिस, जोन आफिस, 33-11 केवी सब स्टेशन में पदस्थ कर्मियों का 107.03 रुपए निर्धारित किया है। इस दौरान अनलिमिटेड सीयूजी काल रहेगी। लोकल, नेशनल के साथ एक जीबी तक टू जी, थ्री जी व फᆬोर जी डाटा की सुविधा रहेगी।

खबरें और भी हैं...