पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सट्‌टा खिलवाते पांच लोग गिरफ्तार

सट्‌टा खिलवाते पांच लोग गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| बुधवार को शहर के मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार निवासी राजेश चौहान के घर कुछ लोग पहुंचे थे। इस बीच मुखबीर से इसकी जानकारी मानिकपुर चौकी प्रभारी राजेश चंद्रवंशी को मिली। साथ में यह भी पता चला कि आईपीएल क्रिकेट शुरू होने के बाद से रोजाना बाहरी लोगों को उसके यहां आनाजाना है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसके बाद मिले दिशा-निर्देश पर क्राइम ब्रांच प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव व पुलिस कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से राजेश चौहान के घर पर छापा मारा गया। जहां राजेश के साथ नरेंद्र पाल, संतोष मजूमदार, आशु पहना, सूरज यादव पकड़े गए। उनके पास से सट्‌टा-पट्टी समेत 17280 रुपए, 8 मोबाइल जब्त किया गया। उनके खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...