एनटीपीसी ने कहा- फर्जी भर्ती से रहें सतर्क
कोरबा| एनटीपीसी ने लोगों को फर्जी भर्ती की सूचना को लेकर जागरूक व सर्तक करते हुए कहा है विगत दिनों एनटीपीसी लिमिटेड के अफसरों के नकली मोहर व हस्ताक्षर का प्रयोग कर फर्जी लोगों द्वारा नकली रोजगार प्रस्ताव व नियुक्ति पत्र जारी करने की जानकारी मिली है। जबकि स्पष्ट है कि एनटीपीसी में रिक्त पदों की भर्ती के लिए नियोजन कार्यालय व रोजगार समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार किया जाता है। रोजगार से संबंधित कोई भी संचार, डाक या अधिकारिक ईमेल आईडी से भेजी जाती है। एनटीपीसी धोखाधड़ी से भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीद्वारों की कोई जवाबदारी नहीं लेता है। इस संबंध में जानकारी लेनी हो तो वे एनटीपीसी के मानव संसाधन विभाग जमनीपाली में संपर्क कर सकते हैं। फोन नंबर 07759216173 से भी जानकारी ली जा सकती है।