पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वनांचल के बच्चों को नहीं जाना पड़ेगा नंगे पांव स्कूल, सोसायटी ने बांटे चप्पल और खिलौने

वनांचल के बच्चों को नहीं जाना पड़ेगा नंगे पांव स्कूल, सोसायटी ने बांटे चप्पल और खिलौने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लाक मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गढ़कटरा में शासकीय प्राइमरी स्कूल है। वनांचल में होने के कारण वहां पढ़ने वाले कई बच्चों के पैरों में जूते चप्पल नहीं होते।

पगडंडियों के रास्ते से स्कूल पहंुचने वाले इन बच्चों ठंड व बारिश में भले ही कोई परेशानी नहीं होती होगी परन्तु गर्मी में वे काफी परेशान होते हैं। परिजन अपने बच्चों को चप्पल तक नहीं दे पातें इससे समझा जा सकता है कि उनकी आर्थिक स्थिति क्या होगी। इन बच्चों के सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी ने आई है। सोसायटी के सदस्यों को पूर्व की विजिट में स्कूल में आने वाले बच्चों पर ध्यान गया था। नन्हें-नन्हें बच्चों को नंगे पांव स्कूल आते देख उनकी चिंता समिति ने की। तेज गर्मी से बच्चों का पैर न जले इस उद्देश्य समिति के सदस्यों ने वहां पढ़ने वाले 35 बच्चों के लिए चप्पल उपलब्ध कराया है। इसके लिए टीम के सदस्य स्कूल स्टाफ के साथ बच्चों को चप्पल के साथ स्टेशनरी, लेखन सामग्री, खेलने के लिए फुटबाल भेंट किया। इस अवसर पर शिक्षक श्रीकांत, अजय के साथ हेल्प वेलफेयर के श्रीधर, राजश्री, प्रभजोत कौर, साकेत शर्मा, आदित्य सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...