मनोज बने बिलासपुर डिवीजन के डीआरयूसीसी मेंबर
कोरबा| जिला चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के सदस्य मनोज सिंह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर डिवीजन के मंडल रेल यात्री सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) के सदस्य मनोनीत किए गए हैं। यह जानकारी सीनियर डिवीजन कामर्शियल मैनेजर एवं डीआरयूसीसी की सचिव रश्मि गौतम ने जारी नियुक्ति पत्र मेंे दी है। सिंह 30 सितंबर 2019 तक समिति से जुड़े रहेंगे।