महाराष्ट मंडल की नई कायकारिणी मोहरे अध्यक्ष और अर्चना बनी सचिव
कोरबा| महाराष्ट्र मंडल कोरबा पश्चिम की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक एसएम गोवर्धन, अध्यक्ष टीडी मोहरे, सचिव अर्चना ढोमणे, उपाध्यक्ष माधव पागे व प्रशांत कडू, सहसचिव चंद्रशेखर गुर्जर, सुचिता केलकर, कोषाध्यक्ष सुधीर दीक्षित, सांस्कृतिक प्रमुख प्रमोद बोरवणकर, रमेश बोरकर, मधु जायसवाल, शिल्पा रावटे, क्रीड़ा सचिव राजेंद्र बडगुजर, पंकज काटेकर, प्रवीणा बापट को बनाया गया है। समिति में विशेष सलाहकार आनंद मोखरीवाले व सुनील किल्लेदार को बनाया गया। कार्यकारिणी समिति में हेमंत माहुलीकर, कैलाश कराडे, अंशुल चौधरी, संध्या शेट्टे, रेखा जैन शामिल है।