बालको डीपीएस स्कूल में मनमानी फीस लेने पर इंटक ने की शिकायत
कोरबा| बालको इंटक ने डीपीएस स्कूल बालको नगर मंे अनियमितता व मनमाने ढंग से की जा रही फीस वसूली की शिकायत कलेक्टर व व जिला शिक्षाधिकारी से किया है। भारत अल्युमिनियम मजदूर संघ (इंटक) के महासचिव जयप्रकाश ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में जिला शिक्षाधिकारी काे विस्तृत जानकारी दी है। संघ की शिकायत पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है, ये भी जानकारी दी गई है कि कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी केवीएसवाई राव, रमेश जांगीड़, यशवंत लदैर, नरेंद्र तिवारी, विमलेश साव, शििशर वैदय, पंकज सोनी, निर्मल राजपूत, आरपी सिंह, गणपति बैरागी आदि उपस्थित रहे।