पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं छग के लोक कलाकार

आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं छग के लोक कलाकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा। जिले में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों की स्थिति दयनीय है। उनके हुनर को बढ़ावा देने कोई सामने नहीं आ रहा। सरकारी विभाग भी इनकी कला को ऊंचाइयों तक पहुंचाने खास पहल नहीं कर रहा है।

छत्तीसगढ़ी महतारी लोककला नाट्य संस्था के कलाकारों के सामने यह समस्या आई है। परिवार के भरण पोषण की फिक्र में संस्था के कलाकार कलेक्टोरेट पहुंचेे। बताया कि संस्थान के कलाकार पिछले 20 साल से छग के अनेक क्षेत्र में लोक गीत, नाट्य रूपांतरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते आ रहे हैं। गाना बजाना कर लोगों का मनोरंजन करना ही जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन है। छत्तीसगढ़ी महतारी लोककला नाट्य संस्था ने मांग रखी है कि सरकारी योजनाओं को नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से गांव-गांव में जाकर जनता तक पहुंचाने की मंजूरी दी जाए। कलाकारों ने प्रशासन स्तर पर होने वाले स्वच्छता संदेश में जिले स्थानीय कलाकारों को शामिल करने की मांग रखी है।

खबरें और भी हैं...