पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किशोरी को शहर घुमाने के बहाने किराए के मकान में दुष्कर्म किया

किशोरी को शहर घुमाने के बहाने किराए के मकान में दुष्कर्म किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| पसान का रहने वाला समारू सिंह गोड़ (26) पेशे से ट्रक चालक है। उसका ससुराल पसान के ही धनरास गांव है। जहां उसकी प|ी से मिलने पड़ोस में रहने वाली किशोरी पहुंचती थी। समारू ने किशोरी को मुंह बोली साली बना लिया था। इस कारण वह कई बार किशोरी को अपने ट्रक में घुमाने की बात कहकर आसपास ले जाता था। बुधवार को वह ट्रक लेकर ससुराल गया था। जहां शाम को किशोरी को उसने शहर घुमाकर लाने की बात कही। किशोरी उसके झांसे में आ गई। वह उसके साथ ट्रक में सवार होकर मुड़ापार पहुंची। जहां सड़क किनारे ट्रक खड़ी करके समारू उसे अपने किराए के मकान में ले गया। जहां रात में उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। वहीं घटना के बारे में किसी को नहीं बताने व उसके वापस आते तक घर में रहने की धमकी दी। फिर रात में ही समारू ट्रक लेकर लोडिंग लेने चला गया। इधर घटना के बाद डरी किशोरी घर में ही रही। गुरुवार की दोपहर जब पड़ोसियों ने उसे देखा तो पूछा। जिस पर किशोरी ने घटना के बारे में बताया। उन्होंने उसे मानिकपुर चौकी भेजा। जहां किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी समारू के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने का केस दर्ज किया है। पीड़ित किशोरी को स्कूल सर्टिफिकेट या आधार कार्ड लाने पर पुलिस उसका परीक्षण करेगी। जिसके बाद पीड़िता के नाबालिग होने पर मामले में पाक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी जाएगी।

खबरें और भी हैं...