कोरबा| लोक निर्माण, आवास एवं पर्यावरण, परिवहन मंत्री राजेश मूणत 20 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे। मूणत 20 मई को दोपहर 12 बजे पोंड़ी उपरोड़ा के ग्राम गुरसियां पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे कटघोरा सभा स्थल व अन्य स्थानों पर पहुंचेंगे। शाम 4.30 बजे सीएम के आमसभा स्थल का निरीक्षण करेंगे और रात्रि विश्राम कोरबा में करेंगे।