पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेंदूपत्ता लेने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, साथ गए कुत्ते ने भिड़कर बचाई जान

तेंदूपत्ता लेने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, साथ गए कुत्ते ने भिड़कर बचाई जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा। रामपुर विकासखंड के बनपीपर गांव का बुधराम सिंह (40) अपने साला नंदलाल सिंह व पालतू कुत्ता के साथ गुरुवार को जंगल में डोरी रस्सी लेने गया था। जिससे तेंदूपत्ता के बंडल को बांधा जाता। डोरी रस्सी लेकर लौटते समय जंगल में झाड़ियों से निकले भालू ने नंदलाल सिंह पर हमला कर दिया। साला बुधराम सिंह उस समय थोड़ी दूर था। जबकि कुत्ता बुधराम के साथ था। कुत्ता उसे बचाने खुद भिड़ गया। जिससे भालू को वहां से भागना पड़ा। हालांकि हमले में बुधराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखकर सिम्स बिलासपुर रैफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...