भीषण गर्मी के बीच िबजली व्यवस्था ने जिले के लोगों को हलकान कर रखा है। शहर से आउटर या उप-नगरीय क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्राें में भी िबजली की आंख िमचौली ने लोगों को बेहाल कर रखा है। जिले में बिजली व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आ रहा है। लोगों का विभाग के प्रति गुस्सा फूट रहा है। शुक्रवार को क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल होती रही। कई हिस्से में पेड़ की छंटाई करने सुबह से बिजली बंद कर दी गई। वहीं देर शाम को मौसम का मिजाज बदलने से बिजली व्यवस्था फिर बिगड़ गई। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी के शुरुआत से ही शहरी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमराई है। मेंटेनेंस के नाम पर बिजली गुल रहती है। लेकिन मेंटनेंस के बाद भी इसके बाद भी लोगों का यही कहना है कि शहर या फिर गांव सभी जगह बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे है। मेंटनंेस अभी भी किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी हल्की बारिश, लाइटनिंग मात्र से बिजली घंटों तक के लिए गुल हो रही है।
विभाग बिजली सप्लाई में नहीं कर पा रहा है सुधार, सड़क किनारे पेड़ों की हो रही छंटाई
बिजली कटौती से कटघोरा के लोग भी परेशान
बिजली की कटौती से कटघोरा के लोग परेशान हैं। यहां के लोगों का कहना है कि हर आधे घंटे में बिजली गुल हो रही है। मेंटेनेंस के नाम पर बिना सूचना दिए कई-कई घंटे बिजली बंद किया जा रहा है। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हल्की हवा चलने से ही बिजली गुल हो जाती है। वहीं सुधार के लिए विभाग के कई चक्कर लगाने के बाद भी निराकरण आसानी से नहीं होता है।
यात्रा के लिए चला रखरखाव
सीएम की विकास यात्रा के मद्देनजर भी शहर के वीआईपी रूट बुधवारी-आईटीआई के बीच शुक्रवार को बिजली तारों को दुरुस्त करने का काम चला। इसके कारण बिजली विभाग अघोषित कटौती कर रहा है।
बालको में रोज 3-4 घंटे कटौती
पाड़ीमार जोन के बालको क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बिजली वितरण की लचर व्यवस्था ने लोगों को परेशान कर रखा है। क्षेत्र में पिछले एक पखवाड़े से दिन में 3 से 4 घंटे तक रोज बिजली गुल रहती है।