पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम के कार्यक्रम में 15 सिटी बसें लगीं यात्री परेशान

सीएम के कार्यक्रम में 15 सिटी बसें लगीं यात्री परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा। करतला में शुक्रवार को विकास यात्रा कार्यक्रम हुआ। वहीं रविवार को गुरसिया से लेकर शहर तक रोड शो होगा। विकास यात्रा के लिए जहां निजी वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। वहीं आमजन की सुविधा के लिए शहर से आउटर के बीच चल रही 15 नॉन एसी सिटी बसों को भी अधिग्रहित किया गया है। पहले चरण में गुरुवार-शुक्रवार को सरकारी तौर पर बसों का संचालन हुआ। वहीं शनिवार-रविवार अगले दो दिन भी उक्त बसें प्रशासनिक व्यवस्था में रहेगी। लगभग सभी रूट से सिटी बस अधिग्रहित की गई है। इस कारण इन रूटों पर चलने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। खासकर स्टेशन से उपनगरीय समेत कटघोरा रूट के लिए चलने वाले सिटी बस की संख्या में होने से ट्रेन में आवाजाही करने वाले यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में अधिक किराया देकर आॅटो व अन्य यात्री वाहनों में उन्हें सफर करना पड़ रहा है। इस तरह अधिकांश सिटी बस के लगातार 4 दिनों तक नहीं चलने से गर्मी में यात्रियों की परेशानी दोगुनी हो गई है।

खबरें और भी हैं...