पिछले 15 वर्ष में प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। जिसे राज्य के किसी भी हिस्से में जाकर देखा जा सकता है। विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जनता तक पहुंचकर अवगत कराया जा रहा है। मेरे लिए विकास यात्रा एक तीर्थ यात्रा की तरह है। विकास को गति प्रदान करने के लिए आप लोगों ने जो अभूतपूर्व स्वागत किया है। वह मुझे आगे और उत्साह के साथ काम करने लिए ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यह बात कटघोरा में विकास यात्रा के दौरान आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 1700 करोड़ रुपए धान बोनस व 700 करोड़ रुपए तेन्दूपत्ता बोनस बांट रहे हैं। 12 लाख 50 हजार लोगों को आबादी पट्टे का वितरण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि संचार क्रांति योजना के तहत राज्य के 50 लाख लोगों को निःशुल्क स्मार्ट मोबाईल फोन बांटने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। आमसभा को संसदीय सचिव एवं विधायक लखनलाल देवांगन व सांसद बंशीलाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिले के प्रभारी अमर अग्रवाल, लोनिवि मंत्री राजेश मूणत, सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, जिपं अध्यक्ष देवीसिंह टेकाम, विस के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चन्देल, बनवारी लाल अग्रवाल, जोगेश लांबा उपस्थित रहे।
संचार क्रांति योजना में 50 लाख को मिलेंगे मोबाइल फोन
कटघोरा में आमसभा को संबोधित करते हुए डॉ. रमन, 11 : विकास रथ पर सवार होकर रोड शो करते हुए।
नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
आमसभा के दौरान डॉ. सिंह ने दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में जवानों के शहीद होने पर शोक प्रकट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के आह्वान पर आमसभा में उपस्थित अतिथि व आमजनों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि नक्सली राज्य का विकास नहीं चाहते। लेकिन वे राज्य के विकास की गति को नहीं रोक सकते।
भास्कर संवाददाता| कोरबा
पिछले 15 वर्ष में प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। जिसे राज्य के किसी भी हिस्से में जाकर देखा जा सकता है। विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जनता तक पहुंचकर अवगत कराया जा रहा है। मेरे लिए विकास यात्रा एक तीर्थ यात्रा की तरह है। विकास को गति प्रदान करने के लिए आप लोगों ने जो अभूतपूर्व स्वागत किया है। वह मुझे आगे और उत्साह के साथ काम करने लिए ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यह बात कटघोरा में विकास यात्रा के दौरान आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 1700 करोड़ रुपए धान बोनस व 700 करोड़ रुपए तेन्दूपत्ता बोनस बांट रहे हैं। 12 लाख 50 हजार लोगों को आबादी पट्टे का वितरण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि संचार क्रांति योजना के तहत राज्य के 50 लाख लोगों को निःशुल्क स्मार्ट मोबाईल फोन बांटने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। आमसभा को संसदीय सचिव एवं विधायक लखनलाल देवांगन व सांसद बंशीलाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिले के प्रभारी अमर अग्रवाल, लोनिवि मंत्री राजेश मूणत, सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, जिपं अध्यक्ष देवीसिंह टेकाम, विस के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चन्देल, बनवारी लाल अग्रवाल, जोगेश लांबा उपस्थित रहे।
कोरबा। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह विकास यात्रा के तहत जिले के प्रवास पर रहे। कटघाेरा में मीडिया से चर्चा के दौरान डॉ. रमन ने राहुुल गांधी की सभा से अजित जोगी की सभा में ज्यादा भीड़ से जुड़े सवाल पर कहा कि यह उनके लिए न तो खुशी की बात है और न ही चिंता की बात। इस बारे में मीडिया के लोग सवाल करते हैं तो वे भी चर्चा कर लेते हैं।
जोगी की सभा में ज्यादा भीड़ की चिंता नहीं
कटघोरा के हाईस्कूल मैदान में डॉ. रमन सिंह ने किया भूमिपूजन
विकास यात्रा के दौरान कटघोरा के हाइ स्कूल मैदान में आयोजित सभा में 141 करोड़ 53 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लगभग 12 हजार हितग्राहियों को सामग्री, आबादी पट्टे और अनुदान सहायता के चेक भी वितरित किए।
आराम कहां, जो दूसरी पार्टी के बारे में सोचू : डॉ. रमन
डॉ. सिंह ने कोरबा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी मुझे आराम कहां लेने दे रही है जो मैं दूसरे दल के बारे में सोचूं। अभी 1500 किलोमीटर की विकास यात्रा की है। दूसरा चरण अगस्त-सितंबर में होगा। भाजपा की जहां-जहां सरकारें है उसकी योजनाएं अजजा वर्ग के लिए सबसे ज्यादा है। ऐसे में दलित विरोधी होने की बात कहां आती है। सड़कें और दाढ़ी एक समान है, यदि इनकी निरंतर देखभाल न की जाए तो यह बिगड़ ही जाती है।