यात्रा स्थल सड़क पर खड़ी थी ट्रक, पुलिस ने की कार्रवाई
कोरबा |पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड व बांगो थाना अंतर्गत आने वाले गुरसिया में रविवार को विकास यात्रा कार्यक्रम था। जहां मुख्यमंत्री रमनसिंह पहुंचे। इससे पहले शनिवार की रात को ही कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे पर पुलिस की पेट्रोलिंग चल रही थी। इस दौरान पेट्रोलिंग टीम को गुरसिया के पास सड़क पर ट्रक खड़ी दिखी। उसमें ड्राइवर नहीं था। मामले में पुलिस ने ट्रक को लोक मार्ग पर असुरक्षित ढंग से खड़े करने पर चालक के खिलाफ का केस दर्ज किया है।