पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीएसपीएम प्लांट की दूसरी इकाई में सुधार के बाद उत्पादन शुरू

डीएसपीएम प्लांट की दूसरी इकाई में सुधार के बाद उत्पादन शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा। जनरेशन कंपनी के डीएसपीएम प्लंाट की 250 मेगावाट यूनिट में आयी खराबी को दूर कर लिया गया है। सुधार के बाद यहां की दूसरी इकाई से बिजली बनने लगी है। 500 मेगावाट के प्लंाट में 470 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। 440 मेगावाट क्षमता के काेरबा पूर्व प्लंाट में 50-50 मेगावाट की दो यूनिट पहले से ही तकनीकी कारणों से बंद है। जबकि 120 मेगावाट यूनिट में आई तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया है। 120 मेगावाट यूनिट एक दिन पहले ही उत्पादन में आई है। वहीं सुधार के बाद डीएसपीएम प्लांट की 2 नंबर यूनिट से भी उत्पादन शुरु कर लिया गया है। लेकिन अब एचटीपीपी में 210 मेगावाट की एक यूनिट भी तकनीकी खराबी की वजह से उत्पादन बंद हो गई है। अन्य 4 इकाइयों से उत्पादन हो रहा है। प्रबंधन इकाइयों में आई तकनीकी खराबी को दूर करने में जुटी है। बुधवार को पिक लोड कर में बिजली की मांग प्रदेश में 3500 मेगावाट तक रही है।

खबरें और भी हैं...