पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रेशर खरीदने थमाया चेक बाउंस, बिना रकम चुकाए दूसरे को बेचने पर धोखाधड़ी का केस

क्रेशर खरीदने थमाया चेक बाउंस, बिना रकम चुकाए दूसरे को बेचने पर धोखाधड़ी का केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| शहर निवासी दीपक अग्रवाल 45 पिता शिवशंकर अग्रवाल ठेकेदारी करते हैं। उनसे नैला निवासी महेंद्र कुमार मित्तल ने क्रेशर खरीदने की इच्छा जाहिर की थी। फिर 65 लाख रुपए में खरीदने की सहमति बनी। करीब पौने 4 साल पहले 3 जुलाई 2014 को मित्तल ने 10 हजार रुपए देकर क्रेशर मशीन का कब्जा हासिल कर लिया। दो दिन बाद रानी सती ट्रांसपोर्ट के नाम से अपने आपको मालिक बताते हुए बिक्री नामा पत्र तैयार किया गया। इसके लिए 6 पोस्टेड चेक दिया गया था। लेकिन इसके बाद शेष बकाया रकम का भुगतान नहीं किया गया। बल्कि मित्तल ने रकम की व्यवस्था ना होने के कारण उक्त रकम को ब्याज सहित नवंबर 2017 तक वापस करने का निवेदन किया। दीपका अग्रवाल ने अितरिक्त समय दिया लेकिन इसके बाद भी टोलमटोल चलता रहा। बाद में उसने रकम देने से साफ इंकार कर दिया। दीपक अग्रवाल अन्य लोगों के साथ क्रेशर मशीन लेने करमंदी गांव पहुंचे तो पता चला कि क्रेशर मे से अनेक भागों को बिक्री किसी अन्य व्यक्ति को कर दिया गया है। इस बारे में बात करने पर मित्तल ने धमकी दी। दीपक अग्रवालने मामले की शिकायत जांजगीर थाना में की। जहां शून्य पर मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया। वहीं प्रकरण की डायरी सिटी कोतवाली भेज दी गई। जहां मामले में नंबरी कर ली गई।

खबरें और भी हैं...