दादी की जमीन पर पोता कर रहा था खेती, रिश्तेदारों ने धोखाधड़ी कर हड़पी
कोरबा। कटघोरा थाना अंतर्गत हुंकरा निवासी मनियारो बाई (65) का गांव में 0.12 हेक्टेयर जमीन है। मनियारो ने उक्त जमीन को अपने पोते शिव मंगल सिंह को खेती करने के लिए दिया है। जिसमें वह कई साल से खेती-किसानी करता आ रहा है। इस बीच शिव मंगल के रिश्तेदारी में आने वाले मंगल सिंह, बुधवार सिंह व गणेशराम ने धोखाधड़ी करते हुए उक्त जमीन को अपने नाम करवाकर हड़प ली। इसकी जानकारी होने पर वृद्धा मनियारो बाई व शिव मंगल ने पुलिस से मामले की शिकायत की। जिसके आधार पर जांच के बाद कटघोरा थाना में आरोपी मंगल सिंह, बुधवार सिंह व गणेश राम के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है। मामले में राजस्व विभाग से जुड़े व कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता की बात आ रही है।