पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम का कार्यक्रम बदला तो प्रशासन ने रद्द की जोगी कांग्रेस के सभास्थल की अनुमति

सीएम का कार्यक्रम बदला तो प्रशासन ने रद्द की जोगी कांग्रेस के सभास्थल की अनुमति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा के दो दिवसीय कार्यक्रम में हुए फेरबदल हुआ है। पहले सीएम 17 मई को करतला में जो सभा लेने वाले थे वह अब 18 मई को होगी। वहीं 19 मई को कटघोरा ब्लाक में प्रस्तावित विकास यात्रा, सभा के बाद घंटाघर आेपन आडिटोरियम मैदान कोरबा में सभा होनी थी।

यह सारा कार्यक्रम भी अब 20 मई को होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हुए बदलाव से निगम प्रशासन ने पूर्व में घंटाघर में 20 मई को ही होने वाली सभा की अनुमति रद्द कर दी है।इस पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिलाध्यक्ष शिव अग्रवाल ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया है कि दरअसल रायपुर में हुई जोगी की सभा से भाजपा ही नहीं सभी राजनैतिक दल हतप्रभ रह गए हैं। इस सभा में पूरे प्रदेश से विशाल जनसमूह उमड़ा था।

चूंकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव से ठीक 20 मई को ही हमारे पार्टी प्रमुख अजीत जोगी व मुख्यमंत्री की सभा न केवल एक दिन वरन एक ही स्थल पर दोपहर व शाम को हो जाती। लोग इसकी तुलना करने लगते। जोगी के समर्थन में आदिवासी बाहुल्य कोरबा जिले के सभी वर्ग का समर्थन मिल रहा है। हमें यहां भी सभा में बड़ी संख्या में लोगों की आने की आशा थी। प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रही है। यदि सभा एक दिन के बाद भी होती तब भी भाजपा को अपना खिसकता जनाधार व जोगी को मिल रहा समर्थन समझ आ जाता। अभी हमने सभा का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम व नई परिस्थिति से पार्टी प्रमुख को अवगत कराया है। वे जो भी निर्णय लेंगे उस अनुसार आगे कार्यक्रम होगा। पार्टी के प्रवक्ता विनोद सिन्हा ने कहा है कि नगर निगम को विधिवत आवेदन देकर सभास्थल के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करा दिया गया था। उसके बाद इस तरह से अनुमति निरस्त करना दिखाता है कि भाजपा हमारी पार्टी से भय खा रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि जोगी कांग्रेस द्वारा अपने मिशन साथ दो के तहत यहां भी सभा का आयोजन प्रस्तावित है।

घंटाघर ओपन आडिटोरियम मैदान में अब 20 मई को होगी सीएम की सभा

आयुक्त ने रद्द की अनुमति

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ओपन एयर थिएटर में सीएम की सभा के कारण निगम आयुक्त ने पूर्व में दी अनुमति को निरस्त कर दिया है। इस हेतु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश महासचिव ज्ञानेन्द्र उपाध्याय ने आवेदन कर उनकी सभा के लिए मैदान को आवंटित करने का निवेदन किया था।

खबरें और भी हैं...